Search

 
 
 

Ranchi News : किशोरगंज चौक में मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से चेन व बाली की छिनतई

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज चौक में सोमवार सुबह एक महिला से सोने की चेन और कान की बाली छीनने की घटना सामने आई है. मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Ranchi :   कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज चौक में सोमवार सुबह एक महिला से सोने की चेन और कान की बाली छिनतई हुई है. मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा शाहदेव हरमू से मॉर्निंग वॉक कर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान शिवगंज गली के पास एक उचक्के ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली. महिला के कान की बाली भी खींच ली गई, जिससे उन्हें हल्की चोट आई है.

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरगंज रोड नंबर-1 की ओर भाग निकला. शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

 

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आसपास के दुकानों में पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही