Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: चांदमारी में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित चांदमारी में फांसी लगाकर 26 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम रविवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में किया गया.  बताया जाता है कि चांदमारी निवासी राम किशोर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सिंह शनिवार रात मजदूरी कर घर लौटा.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित चांदमारी में फांसी लगाकर 26 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम रविवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में किया गया. 


बताया जाता है कि चांदमारी निवासी राम किशोर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार सिंह शनिवार रात मजदूरी कर घर लौटा. इस दरमियान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद तनाव में आकर कृष्णा कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी दौरान कृष्णा मूर्छित अवस्था में गिर पड़ा. 

 


इसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में कृष्णा को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया,लेकिन जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस रेलवे अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. देर रात होने के कारण शव को रेलवे अस्पताल में ही रखा गया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में किए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही