Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बालूमाथ-खलारी पथ से 20 घंटे बाद हटा जाम, मौत के बाद मुआवजे पर अड़े थे परिजन

जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप लगे सड़क जाम को तकरीबन 20 घंटे बाद रविवार की शाम हटाया गया. बता दें कि शनिवार देर शाम यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक कामेश उरांव (25) व बिजेंद्र उरांव (28) की मौत हो गई थी. दोनों युवक बालूमाथ थानाक्षेत्र के ग्राम तेतरियाखांड निवासी थे.
Advertisement
Advertisement
  • साढ़े नौ लाख रूपये दोनों मृतकों के परिजनों को मिलेंगे, एक-एक लाख तत्काल दिया गया 

Latehar: जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप लगे सड़क जाम को तकरीबन 20 घंटे बाद रविवार की शाम हटाया गया. बता दें कि शनिवार देर शाम यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक कामेश उरांव (25) व बिजेंद्र उरांव (28) की मौत हो गई थी. दोनों युवक बालूमाथ थानाक्षेत्र के ग्राम तेतरियाखांड निवासी थे.


घटना के बाद से ही ग्रामीण व परिजनों ने बालुमाथ- खलारी पथ जाम कर दिया था. परिजन मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे.  जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ विनोद रवानी, बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की. लेकिन बात नही बन पायी. 

 


वहीं, जब इसकी सूचना  लातेहार से भाजपा विधायक प्रकाश राम मिली तो वे मौक पर पहुंचे. उन्होंीने सीसीएल तेतरियाखांड के जीएम मनीष कुमार, कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल के विपिन मिश्रा एवं ट्रक मालिक गंगेश्वर यादव से बात की. उन्होखने परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही. 


इस पर  सीसीएल व पीएनएमएल कंपनी ने साढ़े तीन-तीन लाख रूपये एवं ट्रक मालिक ढाई लाख (कुल साढ़े नौ लाख) रुपए देने की बात कही. तत्काूल राहत के रूप में एक-एक लाख रूपये दिये गये. इसके बाद रविवार की शाम जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल में बतौर मुंशी व पोकलेन का चालक के रूप में काम करते थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही