Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: मकईयाटांड मोड़ के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

जिले के एनएच-22 पर (बालूमाथ-रांची) मकईयाटांड मोड़़ के समीप रविवार की शाम एक सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar: जिले के एनएच-22 पर (बालूमाथ-रांची) मकईयाटांड मोड़़ के समीप रविवार की शाम एक सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी.


जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ दयानद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. 

 


पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लावागढ़ा (हेरहंज) ग्राम निवासी के 27 वर्षीय तिवारी भुईया, पिता- फागुन भुईया के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान अनिल राम (20),  पिता- मुनि राम के रूप में हुई है. 


मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से चकला (चंदवा) ग्राम की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मकईयाटांड मोड़ के पास एक हाइवा ने उन्हेंो अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए. वहीं, हाइवा मौके से फरार हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही