Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल्याणचक रेलवे स्टेशन मामला: तीसरे आरोपी ने किया सरेंडर, सवारी को लेकर हुई थी मारपीट

साहिबगंज-कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास टोटो सवारी को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.  इससे पहले पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि मामले में कुल 9 आरोपी नामजद हैं, जिनमें अब तक 3 आरोपी पुलिस के कब्जे में आ चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
  • घटना में 9 आरोपी नामजद, 6 अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

Sahibganj: साहिबगंज-कल्याणचक रेलवे स्टेशन के पास टोटो सवारी को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.  इससे पहले पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.


इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि मामले में कुल 9 आरोपी नामजद हैं, जिनमें अब तक 3 आरोपी पुलिस के कब्जे में आ चुके हैं. हाल ही में आरोपी सिराजुल अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर किया है. 


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.  विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक 6 आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

 

 


गौरतलब है कि कल्याणचक दुर्गा मंदिर के पास टोटो में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था.  फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही