Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पोर्टरखोली में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान वार्ड संख्या सात राज तांती के रूप में हुई है.
 
राज तांती की फाइल फोटो

Shambhu Kumar


Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान वार्ड संख्या सात राज तांती के रूप में हुई है. 

 

Uploaded Image

घटना के बाद देर रात अनुमंडल अस्पताल में जुटे लोग

 

बताया जाता है कि राज तांती बुधवार की रात करीब दस बजे लहुलुहान अवस्था में अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंचा और गिर गया. इसके बाद आनन फानन में परिजन उसे चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से शीतला मंदिर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है.

 

बहन व परिजनों ने बताया कि राज तांती का पोर्टखोली में सन्नी व बंबा नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों ने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण सन्नी व बंबा ने ही राज की हत्या की होगी. वहीं स्थानीय लोगों ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री व पैसे को लेकर हुए विवाद में हत्या की आशंका जताई है. 

 

इधर घटना की सूचना पाकर भाजपा जिला मंत्री सुरेश साव, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुप दूबे, संदीप पासवान समेत अन्य अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहीं चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की.

 

पुलिस ने देर रात दो युवक को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.  फिलहाल मृतक का शव अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही