Search

 
 
 

चक्रधरपुर के नए थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने पदभार संभाला

पदभार ग्रहण करने के बाद अवधेश कुमार ने कहा कि चक्रधरपुर के लों भयमुक्त वातावरण में रहें इसके लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : चक्रधरपुर के नए थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव रंजन ने उन्हें चार्ज सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद अवधेश कुमार ने कहा कि चक्रधरपुर के लों भयमुक्त वातावरण में रहें इसके लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा. इस काम में उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध खनन व अन्य अवैध रुप से होने वाले कारोबार पर रोक लगाने के लिए वे पूरी तरह प्रयास करेंगे.

थाना प्रभारी अवधेश कुमार इससे पहले पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर थे. पदभार ग्रहण करने के बाद अवधेश कुमार का थाना के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही