Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का रहा है यहां से पुराना रिश्ता

Advertisement
Advertisement
Chakulia : झारखंड की पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चाकुलिया से पुराना रिश्ता रहा है. राज्यपाल रहते अत्यंत सहज, सरल और सामाजिक स्वभाव की द्रौपदी मुर्मू गोवंश, नदी और जंगल की रक्षा का संदेश देने के लिए दो बार चाकुलिया आ चुकी हैं. जंगल बचाओ अभियान की नायिका पद्मश्री जमुना टुडू से उनका खासा लगाव है. 5 जून 2017 को चाकुलिया की वन संरक्षण एवं संवर्धन महा समिति द्वारा केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल हुईं थीं. जमुना टुडू के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-entered-retired-dfos-house-in-bagunhatu-smoked-cigarette-and-then-stole-10-80-lakhs/">जमशेदपुर

: बागुनहातु में रिटायर्ड डीएफओ के घर में चोर घुसे, सिगरेट पीया फिर 10.80 लाख की चोरी की

जंगलों की रक्षा की सराहना की

[caption id="attachment_338071" align="aligncenter" width="287"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Dropadi-Murmu-Jamuna-Tudu-287x300.jpg"

alt="" width="287" height="300" /> जमुना टुडू के साथ द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो).[/caption] द्रौपदी मुर्मू ने जमुना टुडू के नेतृत्व में हो रहे जंगलों की रक्षा की सराहना की और पर्यावरण की रक्षा के लिए जंगल बचाने का संदेश दिया था. उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया था. 31 जनवरी 2021 को द्रौपदी मुर्मू का चाकुलिया की पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में आगमन हुआ था. अवसर था गौशाला के अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की मूर्ति के अनावरण का. उन्होंने गौशाला परिसर में पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की मूर्ति का अनावरण किया था और समारोह में गोवंश, नदी और जंगल बचाने का संदेश दिया था. उन्होंने इस गौशाला की सराहना करते हुए गौ सेवा के क्षेत्र में पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के अतुलनीय योगदान की सराहना की थी. इसके बाद वे हवाई पट्टी पर स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला गईं थी. गौशाला का निरीक्षण किया था और तस्करों से मुक्त कराए गए गोवंश की बेहतर सेवा के लिए ध्यान फाउंडेशन के प्रबंधन सराहना की थीं. इसे भी पढ़ें : क्लर्क">https://lagatar.in/the-journey-from-clerk-to-presidential-candidate-was-not-easy-draupadi-murmu-has-lost-her-husband-and-two-sons/">क्लर्क

से लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार तक का सफर नहीं था आसान, पति और दो बेटों को खो चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत

[caption id="attachment_338068" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Dropadi-Murmu-1-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में पौधारोपण करतीं द्रौपदी मुर्मू. (फाइल फोटो)[/caption] उन्होंने ध्यान फाउंडेशन की गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया था. गौशाला की संचालिका डॉ शालिनी मिश्रा के नेतृत्व में गौशाला कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया था. पद्मश्री जमुना टुडू ने द्रौपदी मुर्मू को इंडिया की ओर से राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनाए जाने का जोरदार स्वागत किया है. जमुना टुडू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है. उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व ही हुए द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अग्रिम शुभकामनाएं दी थीं. जमुना टुडू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने के लिए रंकिणी मां से मन्नत भी मांगी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही