Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शिल्पी महल काली मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल क्लब द्वारा निर्मित मां काली मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई. कमारीगोड़ा के पक्का घाट तालाब से महिलाओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. मुख्य मार्ग से होते हुए कलश यात्रा मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. मंदिर में कलश स्थापित कर मां काली की पूजा की गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-miscreant-jumped-from-the-train-after-snatching-the-purse/">जमशेदपुर

: पर्स छिनतई कर ट्रेन से कूद गया बदमाश

विधिवत रूप से की गई मां काली की पूजा

[caption id="attachment_452130" align="alignnone" width="715"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chakulia-Kali-Mandir.jpg"

alt="" width="715" height="511" /> काली मंदिर में पूजा होते हुए.[/caption] पूजा के पश्चात दोपहर में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पश्चिम बंगाल के शिलदा से आए पूजारी स्वरूप घोषाल, चाकुलिया के पंचानन पंडा और मंदिर के पूजारी प्रदीप ओझा ने मंत्रोच्चारण कर मां काली की पूजा की. मंदिर कमेटी के सचिव अमित राय ने बताया की मां काली मंदिर की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 2013 में हुई थी. आज मंदिर स्थापना की पूजा की गई. उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को विधिवत रूप से मां काली की पूजा की जाएगी. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार लोधा, सचिव अमित राय,अनुप महंती, कोषाध्यक्ष चित्तरंजन घोष, सत्यरंजन दत्त, दीप चक्रवर्ती, सपन पानी, दिनेश शुक्ला, नंदन ओझा समेत अन्य जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-shopping-for-lakshmi-ganesh-statue-and-broom-on-dhanteras/">चाईबासा

: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और झाड़ू की लोग कर रहे खरीदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही