Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : तुतरीशोल जंगल में खूब मस्ती कर रहा है "रामलाल" हाथी

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया वन क्षेत्र में विगत कई साल से विचरण करने वाला "रामलाल" के नाम से विख्यात उम्र दराज दंतैल हाथी इन दिनों कालियाम पंचायत स्थित तुतरीशोल साल जंगल में खूब मस्ती कर रहा है. मंगलवार की सुबह जंगल में बिंदास होकर उक्त हाथी सोया था. जंगल गए कुछ ग्रामीणों को ऐसा लगा कि रामलाल शायद बीमार है. परंतु कुछ देर बाद ही वह जंगल से उठा और पास स्थित एक तालाब में जाकर नहाने लगा. ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक घंटा तक हाथी तालाब में नहाता रहा. इसके बाद वह तालाब से निकला और जंगल में चला गया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-podahat-subdivision-officer-took-stock-of-cleanliness/">चक्रधरपुर

: पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी ने साफ-सफाई का लिया जायजा

वन विभाग की टीम रखती है नजर

[caption id="attachment_659734" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ramlal-300x143.jpg"

alt="" width="300" height="143" /> जंगल में आराम फरमाता रामलाल.[/caption] जानकारी के मुताबिक यह हाथी अक्सर अकेले ही घूमता है. कभी-कभी चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में भी पहुंचता है. चावल और धान खाने के लिए विभिन्न गांवों में रात में जाकर घरों को तोड़ता है. उम्र अधिक होने के कारण हाथी एक पैर से लंगड़ा कर चलता है. इस हाथी पर वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी नजर रखते हैं. फिलहाल यह हाथी तुतरीशोल साल जंगल में विचरण कर रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inundation-of-faith-in-dindli-chadak-fair/">आदित्यपुर

: दिंदली चड़क मेला में आस्था का सैलाब उमड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही