Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉकडाउन में किसानों के सामने सब्जियों को बेचने की चुनौती, सड़क पर फेंक कर जताया विरोध

Ramgarh: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में किसानों के लिए सब्जी बेचना एक चुनौती बन गया है. जिसके बाद आज रामगढ़ जिला के गोला क्षेत्र के किसानों ने अपनी सब्जियों को सड़क पर फेक कर विरोध प्रदर्शन किया. गोला के किसानों का कहना है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जो समय निर्धारित किया गया है. उस समय तक बहुत कम लोग सब्जी मार्केट में पहुंचकर सब्जी खरीदते हैं. ऐसे में किसानों के खेतों में उगाई गई सब्जियां बर्बाद हो रहे हैं. किसान सब्जियों को थोक में भी व्यापारी से नहीं बेच पा रहे हैं. जिससे इन किसानों के सामने कई तरह की परेशानियां देखने को मिल रही हैं. गोला के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित समय को बढ़ाया जाए. ताकि किसान अपनी सब्जियों को बेचकर अपने और परिवार की जरुरतों को पूरा कर सकें.

आपको बता दें कि गोला क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान रहते हैं. जो सुदूरवर्ती इलाकों के गोला सब्जी मार्केट में अपनी सब्जियों को बेचने पहुंचते हैं. जहाँ आस-पास के व्यापारी सब्जियों को थोक में खरीदते हैं. लेकिन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दोपहर 2 बजे तक ही सब्जी बेचने का नियम निर्धारित है. जिसके चलते व्यापारी सब्जियों को खरीदने के लिए इन दिनों गोला मार्केट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. जिसके चलते इन किसानों की सब्जियां बर्बाद हो रही हैं. जिसके बाद किसानों ने अपनी सब्जियों को सड़क पर फेंक कर विरोध जताया है.

देखिए वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही