Ranchi News: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल बृजमोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य के व्यवसायियों और उद्यमियों की ओर से उन्हें बधाई दी गई. राज्यपाल ने चैंबर के पदाधिकारियों को 18 अक्टूबर को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है.
इसे भी पढ़ें:
बृजमोहन राम पूर्व सांसद होने के साथ ही झारखण्ड चैंबर के सदस्य भी हैं. मुलाकात के दौरान उन्होंने चैंबर का सदस्य होने पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यवसायियों की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में लाई जाएंगी, उनके समाधान में वे हरसंभव सहयोग करेंगे.
चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि अपने एक सदस्य को इतने बड़े संवैधानिक पद पर आसीन होते देखना पूरे उद्योग जगत के लिए गौरव का विषय है. इस उपलब्धि से झारखण्ड का पूरा व्यवसायी समाज गौरवान्वित है. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के साथ उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग भी मौजूद रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

