Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन को लेकर परिवहन सचिव से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News: चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि इसके चालू नहीं होने के कारण शहर और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को परियोजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने मांग की कि ट्रांसपोर्ट नगर को वर्तमान स्थिति में ही ट्रांसपोर्टर्स को सौंपकर इसके आवंटन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए.
 
परिवहन सचिव से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News: रांची के सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के जल्द संचालन और आवंटन प्रक्रिया को शुरू करने की मांग को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को परिवहन सचिव राजीव रंजन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने स्टेकहोल्डर्स और ट्रांसपोर्टर्स के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है.

 

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि इसके चालू नहीं होने के कारण शहर और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को परियोजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने मांग की कि ट्रांसपोर्ट नगर को वर्तमान स्थिति में ही ट्रांसपोर्टर्स को सौंपकर इसके आवंटन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए. आवंटन, किराया और लीज व्यवस्था को लेकर ट्रांसपोर्टर्स के बीच असमंजस है, जिसे दूर करने के लिए अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर्स की संयुक्त बैठक का सुझाव दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें: 

चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रांसपोर्टरों को वर्तमान संरचना में व्यावहारिक बदलाव करने की अनुमति मिलनी चाहिए. इससे भारी वाहनों की पार्किंग, वेयरहाउसिंग और लोडिंग-अनलोडिंग जैसी वास्तविक जरूरतों के अनुरूप इसका बेहतर उपयोग हो सकेगा.पिछले एक साल से अंतर्राज्यीय बसों का परमिट नहीं मिलने के कारण राज्य के बस व्यवसायी खासी दुविधा में हैं. 

 

परिवहन सचिव राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी सभी मांगों और सुझावों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर विकास विभाग के समन्वय से ट्रांसपोर्ट नगर का संयुक्त निरीक्षण कर आवंटन की पहल की जाएगी. वहीं, बस परमिट मामले में उन्होंने बताया कि इससे संबंधित अधिसूचना जारी करने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक अनुशंसा कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही