Search

 
 
 

ट्रेड लाइसेंस में देरी पर चैंबर सख्त, नगर निगम को लिखा पत्र; एक मामले में तुरंत हुई कार्रवाई

रांची में व्यापारियों की ओर से मिल रही लगातार शिकायतों को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. चैंबर ने नगर प्रशासक को पत्र लिखकर बताया कि कई व्यवसायियों द्वारा आवेदन करने के बावजूद लंबे समय तक ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
 

Ranchi : रांची में व्यापारियों की ओर से मिल रही लगातार शिकायतों को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. चैंबर ने नगर प्रशासक को पत्र लिखकर बताया कि कई व्यवसायियों द्वारा आवेदन करने के बावजूद लंबे समय तक ट्रेड लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि रांची नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब और असुविधा हो रही है, जिससे व्यापारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. चैंबर ने प्रशासन से इस दिशा में त्वरित सुधार की मांग की.

 

चैंबर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. एक लंबित मामले में संबंधित व्यवसायी को उसी दिन ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया गया, जिससे अन्य व्यापारियों में भी उम्मीद जगी है.

 

चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी व्यापारियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि अनावश्यक देरी और असुविधा से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही