Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम के नए उपायुक्त मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण

पश्चिमी सिंहभूम जिले के 135वें उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार ने शनिवार को निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से जिले का पदभार ग्रहण किया. जिले के नवनियुक्त जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं. इससे पूर्व वे पाकुड़ जिले में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के 135वें उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार ने शनिवार को निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से जिले का पदभार ग्रहण किया. जिले के नवनियुक्त जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 बैच के पदाधिकारी हैं. इससे पूर्व वे पाकुड़ जिले में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे.

 

पदभार ग्रहण के बाद जिले के नए उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं की पहुंच अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक हो, यही मेरा प्रयास रहेगा.

 

उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं को समझ कर एवं स्थानीय रीति-रिवाज का सम्मान करते हुए जिले में उचित विधि-व्यवस्था का संधारण और निरंतर विकास कार्य जारी रहे, यही मेरे नेतृत्व में जिला प्रशासन की प्राथमिकता होगी.

 

साथ ही जिले में पूर्व से संचालित नवाचारों एवं कार्यक्रमों को समझते हुए आगे बढ़ना है. इस मौके पर जिला समाहरणालय के विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही