Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : चंदन शर्मा और आशीष वर्मा ने पार्टनरशिप के नाम पर लोगों से की 50 लाख रुपये की ठगी

Advertisement
Advertisement

Koderma :  झुमरीतिलैया नगर के अड्डी बंगला भलोटिया मोहल्ला निवासी चंदन शर्मा व आशीष शर्मा पर काम में हिस्सेदारी का झांसा दिखाकर एक दर्जन लोगों से 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है. मामले को लेकर तिलैया थाने में भुक्तभोगियों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

15 से ज्यादा लोगों से ठगी कर हुआ फरार

आवेदन के माध्यम से अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि चंदन शर्मा व आशीष शर्मा शहर में स्काई कंप्यूटर चलाता था और उसकी काफी पहचान थी. सरकारी काम भी करता था. इस दौरान उनसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एक काम लेने की बात कहकर दो किस्तों में छह लाख रुपये ले लिया. वहीं वह भरोसा के लिए अपने अड्डी बंगला स्थित घर का पेपर दिया कि राशि समय पर नहीं लौटाने पर घर बेच दूंगा. जब निर्धारित समय पर राशि नहीं मिली. तो 19 मई को उसके घर पहुंचा तो घर में ताला लटका था, जबकि फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है. वहीं घर के पास कई अन्य लोग भी मिले जो बकाया पैसा लेने पहुंचे थे. बाद में पता चला की चंदन व आशीष ने घर का पेपर दिखाकर तथा काम में लाभ देने की बात कहकर शहर के 15 से ज्यादा लोगों से ठगी कर फरार हो गए हैं.

लोगों ने थाने में दिया आवेदन

इसमें बली रजा से 1.50 लाख, सोनू कुमार साव से 7.75 लाख, सुमित कुमार सिंह से 1.95 लाख, विशाल कुमार से 4.55 लाख, दीपक सिंह से 4.70 लाख, मनोहर साव से पांच लाख, उपेंद्र कुमार से 4 लाख, श्याम सिंह से 1.25 लाख, दीपक दास से दो लाख, रंजीत यादव से 90 हजार, चंदन सिंह से एक लाख, राहुल सिंह से एक लाख, पंकज कुमार से 4.65 लाख, रवि यादव से 60 हजार रुपये की ठगी कर ली. लोगों ने दोनों आरोपितों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि लोग थाने में आवेदन देने पहुंचे तो पुलिस अधिकारी के क्रियाकलाप पर भी नाराजगी जताई.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही