Search

चांडिल : सांसद संजय सेठ ने जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से मांगा समर्थन

Chandil (Dilip Kumar) : रांची के सांसद सह एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत किया. बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत चांडिल प्रखंड के तामुलिया गांव से हुआ. तामुलिया में ग्रामीणों से मिलते हुए सांसद ने केंद्र सरकार के लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी और चुनाव में समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और सदन में क्षेत्र की मुखर आवाज बनने में मतदाता अपनी सहभागिता निभाएं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-mansi-prakash-became-the-second-topper-of-ranchi-city/">लातेहार

की मानसी प्रकाश बनी रांची सिटी की सेकेंड टॉपर
सांसद ने कहा कि सदन में जनता की आवाज बुलंद करने के लिए उनका समर्थन करें. सांसद संजय सेठ बुधवार को तामुलिया के बाद बंधुगोड़ा, कपाली बस्ती, कमारगोड़ा, डोबो, धन्नीगोड़ा, रूगड़ी, पुडीसिली, गौरी समेत विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगेंगे. जन संवाद कार्यक्रम चलाने के बाद बुधवार की दोपहर बाद वे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. रांची में भी वे देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अपना चुनाव प्रचार करेंगे. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-biggest-problems-in-the-country-are-inflation-and-unemployment-modi-ji-does-not-talk-about-it-priyanka/">देश

में सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोजगारी है, मोदी जी उस पर बात नहीं करते : प्रियंका

किसान व युवाओं से किया धोखा

सांसद संजय सेठ ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों में शौचालय बनवाए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया, महिलाओं के सुविधा के लिए गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया, देश में रोजगार के अवसर प्रदान किया, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को सशक्त किया, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया. वहीं झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है. गठबंधन की सरकार ने वादा किया था कि प्रत्येक साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे, उसका क्या हुआ. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/big-relief-to-union-minister-arjun-munda-from-high-court-amendment-in-fine-order/">हाईकोर्ट

से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी राहत, जुर्माने के आदेश में हुआ संशोधन
झारखंड के गठबंधन की सरकार ने यहां के गरीब, किसान व युवा के साथ धोखा देने का काम किया है. बुधवार को भी सांसद के जन संवाद कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भी साथ थे. वहीं दूसरे दिन लोगों से मिलने के दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता को सांसद से दूर बैठे देखा गया. ऐसे में ग्रामीण खुलकर सांसद से मिलकर अपनी बातों को रख सके. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehars-mansi-prakash-became-the-second-topper-of-ranchi-city/">लातेहार

की मानसी प्रकाश बनी रांची सिटी की सेकेंड टॉपर

चांडिल : तपती गर्मी के बीच राहत के साथ आफत भी लाई बारिश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Chandil-Barish-Tempo-Tuta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र फदलोगोड़ा में मंगलवार की शाम बारिश के साथ चली तेज हवा के बीच सड़क किनारे खड़ी एक आॅटो पर पेड़ गिरा. ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो मालिक को नुकसान उठाना पड़ा. जानकारी के अनुसार पेड़ गिरने के कारण कई बाइक व कार को भी नुकसान पहुंचा है. अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई झमाझम बारिश के बाद तीखी धूप के साथ चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है. तेज हवा के साथ हुई बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी और बारिश व तेज हवा लोगों के लिए आफत भी साथ लाई थी. बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं तेज हवा चलने के कारण कई स्थानों में पेड़पेड़ की डाली टूटकर गिरने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-biggest-problems-in-the-country-are-inflation-and-unemployment-modi-ji-does-not-talk-about-it-priyanka/">देश

में सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोजगारी है, मोदी जी उस पर बात नहीं करते : प्रियंका

एक सप्ताह तक मिल सकती राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम लोगों को राहत देता रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाएंगे. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को फिर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. इसके अलावा 12 और 13 मई को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आने वाले एक सप्ताह तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मंगलवार की शाम बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-cornered-congress-in-the-name-of-adani-ambani-how-much-money-did-he-eat-why-did-he-stop-abusing-during-elections/">पीएम

मोदी ने अडानी-अंबानी के नाम पर कांग्रेस को घेरा, पूछा, कितना माल खाया… चुनाव के समय गाली देना क्यों बंद कर दिया?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp