Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : DC, DDC, ADC ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
Advertisement
Advertisement

Dilip Kumar

Chandil : भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने उन्हें नमन किया. अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर और बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.  इनके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) अनिल टुडू, कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

 

कम उम्र में देश की स्वतंत्रता व समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी

इस अवसर पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता की अमिट गाथा है. उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण ही उन्होंने उस समय के शक्तिशाली सामंतों एवं अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, आत्मनिर्भर एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना सार्थक योगदान दे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही