Chandil (Dilip Kumar) : अवैध रूप से बालू की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नौ हाइवा जब्त किया है. अवैध बालू लदे हाइवा को रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ थाना क्षेत्र के रूगड़ी बाजार और आगसिया के बीच जब्त किया गया है. यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस-प्रशासन की नहीं थी. स्थानीय लोगों द्वारा कोल्हान के डीआईजी को अवैध बालू के परिचालन को लेकर बार-बार सूचना दिए जाने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों का स्पेशल टास्क फोर्स गठित किया गया. स्पेशल टास्क फोर्स ने डीआईजी के निर्देश पर मंगलवार की रात उक्त कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें : एनआईए">https://lagatar.in/nia-recovered-huge-quantity-of-explosives-from-khunti-simdega-and-gumla/">एनआईए
ने खूंटी, सिमडेगा और गुमला से बरामद किये हैं भारी मात्रा में विस्फोटक
12वीं आर्ट्स में लातेहार की गरिमा सिंह ने 5वां स्थान प्राप्त किया
ने खूंटी, सिमडेगा और गुमला से बरामद किये हैं भारी मात्रा में विस्फोटक
हाइवा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस की छापामारी के दौरान जब्त किए गए नौ हाइवा में से आठ हाइवा मालिक के खिलाफ ईचागढ़ के अंचल अधिकारी भोलाशंकर महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि एक हाइवा संचालक ने बालू का चालान प्रस्तुत किया. पूरी तरह बालू से भरे हाइवा संचालक ने तीन सौ सीएफटी बालू का चालान प्रस्तुत किया. इस पर ओवर लोड बालू रहने से संबंधित प्रतिवेदन जिला परिवहन पदाधिकारी के पास भेजा गया है. उस हाइवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी. उसमें जुर्माना वसूला जाएगा. जब्त सभी हाइवा को ईचागढ़ थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस-प्रशासन मामले की तहकीकात कर रही है. ईचागढ थाना के गेट के सामने से अवैध बालू की तस्करी की जाती है, लेकिन ईचागढ़ पुलिस को इसकी सूचना नहीं मिलती है और बालू की तस्करी के खिलाफ डीआईजी स्तर से कार्रवाई होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/latehars-garima-singh-secured-5th-position-in-jharkhand-12th-arts/">झारखंड12वीं आर्ट्स में लातेहार की गरिमा सिंह ने 5वां स्थान प्राप्त किया
Leave a Comment