Search

 
 
 

चांडिल: तिरुलडीह थाना के पांच शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Chandil: कुकडु गोली कांड में 14 जून 2019 को शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में तिरूलडीह थाना परिसर में शहीद दिवस मनाया गया. थाना प्रभारी राकेश मुंडा समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शहीद पांचों जवानों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मालूम हो कि चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना के पांच पुलिसकर्मियों की आज ही के दिन यानी 14 जून 2019 को तीन साल पहले दिन के उजाले में करीब शाम 4 बजे के आसपास साप्ताहिक हाट कुकडु में नक्सलियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. उस दिन की घटना को आज भी कुकडु प्रखंड क्षेत्र के लोग नहीं भुला पाए हैं. (लगातार एप पर चांडिल की खबर पढ़ते रहिए) इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-created-nuisance-in-jamua-broke-two-houses/">चाकुलिया

: जमुआ में जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव, दो घरों को तोड़ा

गश्‍त कर रही थी तिरुलडीह पुलिस

[caption id="attachment_331835" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/14jun3a.jpg"

alt="" width="600" height="280" /> श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पुलिसकर्मी.[/caption] चांडिल अनुमंडल का सबसे बड़ा सप्ताहिक पशु बाजार कुकड़ू बाजार है. जहां हर सप्ताह शुक्रवार को पशु (जानवर) जैसे गाय, बैल, भैंस, बकरी, मुर्गी व राशन, सब्जी का बाजार लगता है. उसी तरह 14 जून 2019 को भी साप्ताहिक हाट कुकडु मं लगा था. इसी दौरान गश्‍त कर रही तिरुलडीह थाना की पुलिस कुकडु हाट पर रुक कर कोल्ड्रिंक्स पी रहे थे. तभी पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पांचों पुलिसकर्मियों को गोली मार कर शहीद कर दिया था. जिसके बाद नक्सली बाइक पर बैठकर मौके पर से फरार हो गए थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-body-of-a-bengal-passenger-recovered-from-howrah-hatia-express/">जमशेदपुर:

बंगाल के यात्री की है हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से बरामद शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही