Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जन्मदिन पर देवड़ी जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा घायल

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां चांडिल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी है.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :   सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां चांडिल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी है.  

 

इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) के रूप में हुई है. 

 

बताया जा रहा है कि अमन का जन्मदिन था और इस खास अवसर पर वह अपने दोस्त विकास और कैप्टन शर्मा के साथ बाइक से देवरी मंदिर जा रहा था.

 

जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इस हादसे में अमन और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि कैप्टन को हल्की चोटें आईं. 

 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने अमन और विकास को मृत घोषित कर दिया. 

 

अमन ट्रांसपोर्ट का काम करता था. जबकि विकास एक निजी कंपनी में कार्यरत था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही