Search

चांडिल : फदलोगोड़ा में हुई चाकूबाजी के खिलाफ ग्रामीणों ने की बैठक, जताया आक्रोश

Chandil (Dilip Kumar) : दलमा की तलहटी में बसे आसनबनी पंचायत के फदलोगोड़ा गांव में दलमा जा रहे असामाजिक तत्वों द्वारा कृष्णा सिंह मुंडा नामक युवक को चाकू मारकर घायल किए जाने की घटना के बाद रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की. फदलोगोड़ा स्कूल मैदान में हुई बैठक में ग्रामीणों ने घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया. इस मामले को लेकर ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं. इसे भी पढ़ें : सियासत">https://lagatar.in/politics-doesnt-bother-me-anymore/">सियासत

अब विचलित नहीं करती
बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके बाद दलमा शिव पूजा की रात दलमा पहाड़ पर चढ़ने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया जाए, पहाड़ चढ़ने वालों बैग आदि की जांच की जाए और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए उन पर उचित कार्रवाई की जाए. बैठक में जिला परिषद के पूर्व सदस्य ओम लायक, पंचायत समिति सदस्य माधबी सिंह, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-first-time-monday-national-level-artists-gathering/">जमशेदपुर

: शहर में पहली बार सोमवार से होगा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का जमावड़ा

जेल भेजे गए आरोपी

घटना सात मार्च की रात करीब 11:30 बजे की है. दलमा जा रहे असमाजिक तत्वों ने स्थानीय युवक कृष्णा सिंह मुंडा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दलमा पहाड़ की ओर भाग गए थे. गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह मुंडा को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. दूसरे दिन आठ मार्च को सुबह फदलोगोड़ा गांव के कुछ युवक दलमा तलहटी में उन असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए बैठे रहे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-should-not-consider-kushwaha-as-its-follower-raju-mahato/">भाजपा

कुशवाहा समाज को अपना पिछलगु ना समझे : राजू महतो
दिन के करीब 12 बजे चाकूबाजी करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें रोका गया तो वे लोग दोबारा कृष्णा गोराई और चुनु माझी को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उन हमलावारों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि चांडिल थाना की पुलिस ने चाकूबाजी की इस घटना में पकड़ाए युवकों को जेल भेज दिया है. इनमें तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. सभी छायानगर, भुइयांडीह, जमशेदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-allegation-of-paying-less-wages-in-road-and-guardwall-construction/">लातेहार

: सड़क व गार्डवाल निर्माण में कम मजूदरी देने का आरोप

चांडिल : चावलीबासा में राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर

  • योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिक्षित व जागरूक होने की जरूरत : न्यायाधीश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Chablibasa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि झालसा और नालसा के जरिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी लोगों को खासकर आदिम जनजाति व कमजोर वर्ग के लोगों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज के अलावा अन्य क्षेत्र में योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागृत होना बहुत आवश्यक है. खासकर महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-allegation-of-paying-less-wages-in-road-and-guardwall-construction/">लातेहार

: सड़क व गार्डवाल निर्माण में कम मजूदरी देने का आरोप
आदिम जनजाति व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, एकलव्य विद्यालय जैसे कई शिक्षण संस्थान है जहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है. सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं. वे रविवार को चांडिल प्रखंड के चावलीबासा स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर काे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-should-not-consider-kushwaha-as-its-follower-raju-mahato/">भाजपा

कुशवाहा समाज को अपना पिछलगु ना समझे : राजू महतो

लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Chablibasa-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं जिला प्रशासन सरायकेला की ओर से आयोजित शिविर में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि झालसा और डालसा के जरिए राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाने की प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि सभी योग्य लभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. इसे भी पढ़ें : सियासत">https://lagatar.in/politics-doesnt-bother-me-anymore/">सियासत

अब विचलित नहीं करती
कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमुर्ति संजय प्रसाद भी मौजूद थे. इसके पूर्व उद्घाटन भाषण में सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन से लोगों को विशेष कर आदिम जनजाति और कमजोर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान करीब 762 लोगों के बीच करीब एक करोड़ साढ़े 63 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-allegation-of-paying-less-wages-in-road-and-guardwall-construction/">लातेहार

: सड़क व गार्डवाल निर्माण में कम मजूदरी देने का आरोप

आदिवासी नृत्य से हुआ अतिथियों का स्वागत

अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल में लगे 22 स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभुकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया और परिसंपत्तियों का वितरण किया. इसके पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत आदिवासी परंपरा के अनुसार किया गया. लोटा-पानी देने के बाद माथे पर तिलक लगाकर और पत्ते का टोपी पहनाकर स्वागत किया गया. आदिवासी नृत्य के साथ सभी को मंच तक पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-reviews-progress-of-expressway-work/">बोकारो

: एक्सप्रेस वे की प्रगति कार्य की डीसी ने की समीक्षा
वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चियों ने बैंड की धुन सुनाया. कार्यक्रम स्थल में मानभूमी छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया. मौके पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना स्थाना, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलीस अधीक्षक मनीष कुमार टोप्पो, डालसा सचिव अनामिका किस्कू समेत पुलिस-प्रशासन के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-grand-gathering-of-obc-community-in-harmu-maidan-khesari-lal-yadav-wowed-the-people/">रांचीः

हरमू मैदान में ओबीसी समाज का महाजुटान, खेसारी लाल यादव ने लोगों को झुमाया

चांडिल : ज्वलंत मुद्दों पर मुख्य न्यायाधीश के नाम सौंपा पत्र

Chandil (Dilip Kumar) : चावलीवासा स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम में चावलीवासा के सामाजिक कार्यकर्ता गुरुचरण साव ने अलग-अलग मुद्दों पर चार आवेदन पत्र सौंपा. इनमें आदिम जनजाति के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजना, क्षेत्र में स्पंज आयरन कंपनियों से हो रही विनाशकारी प्रदूषण, चांडिल डैम के विस्थापित व अवैध लॉटरी से संबंधित विषय शामिल है. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र को उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को सौंपा है. इस संबंध में गुरुचरण साव ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आवेदन पर उचित कार्रवाई किया जाएगा. पत्र में गुरुचरण साव ने कहा कि आदिम जनजाति के उत्थान के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं में खानापूर्ति की जा रही है. सरकारी लाभकारी योजनाओं के बाद भी उनके जीवनस्तर में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ है. सुदूरवती्र जंगल क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें ना उचित शिक्षा मिल पाती है, ना स्वास्थ्य की सुविधा और ना अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल पाती हैं. पत्र में उन्होंने क्षेत्र में आदिम जनजाति के उत्थान के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बरेली">https://lagatar.in/bareilly-riots-2010-court-asks-maulana-tauqeer-raza-to-appear-on-monday-praises-cm-yogi/">बरेली

दंगा 2010 : कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को सोमवार को पेश होने को कहा, सीएम योगी की तारीफ की

ताजी हवा में सांस लेना हुआ दुश्वार

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में गुरुचरण साव ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्पंज आयरन फैक्ट्रियों द्वारा फैलाई जा रही विनाशकारी प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा कि स्पंज आयरन कंपनियों उड़ने वाली काली धूलकण और काले धूएं के कारण साग-सब्जी खाने लायक नहीं रह गए. तालाब व कुंआ के पानी के ऊपर काली परत जम जा रही है. ताजी हवा में सांस लेना भी दुश्वार हो गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-allegation-of-paying-less-wages-in-road-and-guardwall-construction/">लातेहार

: सड़क व गार्डवाल निर्माण में कम मजूदरी देने का आरोप
इसके साथ ही गुरुचरण साव ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना द्वारा चांडिल डैम विस्थापितों को बिना संपूर्ण पुनर्वास की सुविधा व मुआवजा के जबरन उनके गांव-घर को डुबाने का मामला उठाया है. उन्होंने पत्र में कहा कि विस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत अबतक संपूर्ण पुनर्वास की सुविधा नहीं दी गई है और ना ही सभी विस्थापितों को मुआवजा ही दिया गया है. इसके बाद भी बगैर पुनर्वास व मुआवजा के डैम का जलस्तर बढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने अवैध नकली लॉटरी का धंधा बंद कराने की भी मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp