Search

 
 
 

चांडिल : खेत से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

चौका थाना क्षेत्र के सावडीह के पास सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव है. मृतका की पहचान चंचला देवी है (45 वर्ष) के रूप में की गयी है. तमाड़ थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह में उसका मायका है. जबकि उसका ननिहाल ईचागढ थाना क्षेत्र के कुटाम में है.
 

Dilip Kumar

Chandil : चौका थाना क्षेत्र के सावडीह के पास सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव है. मृतका की पहचान चंचला देवी है (45 वर्ष) के रूप में की गयी है. तमाड़ थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह में उसका मायका है. जबकि उसका ननिहाल ईचागढ थाना क्षेत्र के कुटाम में है. 

 

हत्या की जतायी जा रही आशंका

 

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने शव को खेत में पड़ा देखा. इसके बाद चौका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि महिला के गर्दन में साड़ी का पल्लू फंसा था और चेहरे पर सूजन था. नाक से भी खून निकला हुआ था. शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या होने कर शव को खेत में फेंका गया है. 

 

 

जल्द मामले का किया जायेगा उद्भेदन


इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस मृतिका के परिजनों से संपर्क कर रही है. वहीं मामले की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जल्द मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही