Search

 
 
 

चंदवा : कई पंचायतों का पूर्व विधायक प्रकाश राम ने किया दौरा

 
प्रकाश राम ने बनहरदी, सेरक, चंदवा पश्चिमी, होलंग आदि पंचायतों का दौरा किया मृत मजदूर के परिजनों को मदद का दिया आश्वासन Chandwa, Latehar:  लातेहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रकाश राम शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. प्रकाश राम बनहरदी गांव पंहुचे, जहां मुखिया रमेश उरांव के पिता के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके बाद उन्होंने विजय यादव के घर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना. वहीं हाल ही में कैंसर रोग से पीड़ित अनुज उरांव के निधन पर उनके घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनके पिता जयमंगल उरांव को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में वो उनके साथ खड़े हैं. होलंग निवासी सुरेश साव के घर पंहुच उनकी माता के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में प्रकाश राम शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-नमो">https://lagatar.in/download-namo-app-and-get-a-chance-to-meet-pm-modi-sanjay-seth/">नमो

एप डाउनलोड करें और पाएं PM मोदी से मिलने का मौका – संजय सेठ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/07rc_m_137_07012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पूर्व विधायक ने सहयोग का दिया भरोसा

मुंबई में काम के दौरान विष्णु उरांव की मौत हो गयी थी. पूर्व विधायक ने परिजनों से मिलकर सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलने वाली मदद में सहयोग करने का आश्वासन दिया. इसके बाद पूर्व विधायक प्रकाश राम पूरे काफिले के साथ चंदवा थाना टोली निवासी संजय प्रसाद के घर पंहुचे. उनके पिता स्वर्गीय नंदू बाबू के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए. पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. प्रकाश राम के साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक, पूर्व प्रखंड प्रमुख नवाहिर उरांव, महामंत्री शिवकेश्वर यादव, दीपक निषाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिनय कुमार रिक्की, सुरेश यादव, छोटू कुमार समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-history-sheeter-harish-was-hiding-in-bihar-in-the-name-of-ajay-kumar/">जमशेदपुर

: अजय कुमार के नाम से बिहार में छुपा था हिस्ट्रीशीटर हरीश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही