Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : जलकुंभी से कराह रहा जगराहा डैम, सफाई का है इंतजार

Chandwa : चंदवा प्रखंड में तीन डैम है, जगराहा, चटुआग और गनियारी. पिछले कई महीनों से बारिश नहीं होने की वजह से डैम का जलस्तर काफी तेजी से घट रहा है. डैम में पानी कम होने से आसपास के बस्ती में स्थित कुआं और नलकूपों में भी पानी घट जाता है. कई कुआं अभी से ही सूख गए तो कई का पानी एकदम नीचे चला गया है. चंदवा शहर के मुख्य जलस्त्रोत जगराहा डैम को माना जाता है, मगर डैम की दयनीय स्थिति पर शासन-प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है. जगराहा डैम जलकुंभी से पटा है. मगर इसकी सफाई को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है. निवर्तमान डीसी अबु इमरान ने डैम के सुंदरीकरण की पहल की थी, मगर उसी दौरान उनका तबादला हो गया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-tenant-kidnapped-shaurya-for-money-recognized-him-and-killed-him/">रांची:

पैसों के लिए किरायेदार ने किया था शौर्य का अपहरण, पहचाना तो कर दी हत्या
चटुआग डैम के पानी से आसपास के किसान खेती करते हैं. मगर इस बार डैम का पानी तेजी से सूख रहा है. पानी कम होने की वजह से इस बार किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. वहीं प्रखंड के गनियारी डैम में भी पानी काफी कम हो गया है. यह डैम पिकनिक स्थल के रूप में क्षेत्र में विख्यात है. इस डैम में गांव के कुछ लोग मछली पालन कर अपना घर-परिवार चलाते हैं. डैम में तेजी से घट रहे पानी से इनकी चिंता भी बढ़ गई है. [caption id="attachment_574750" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/daim-2-1.jpg"

alt="चटुआग डैम" width="600" height="400" /> चटुआग डैम[/caption] इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही