Search

 
 
 

भाजपा के झारखंड बंद में बदलाव: 3 अप्रैल की जगह 9 तारीख को बंद का ऐलान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित 3 अप्रैल को झारखंड बंद की तारीख को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड बंद की तिथि में गुड फ्राइडे त्योहार के कारण बदलाव किया गया है. साथ ही कहा कि भाजपा ‘सर्व पंथ, सम भाव’ पर चलने वाली पार्टी है. इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती.
 
  • गुड फ्राइडे के कारण भाजपा ने झारखंड बंद बुलाने की तिथि बदली
  • अब 9 अप्रैल को झारखंड बंद की घोषणा
  • 3 अप्रैल को सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित 3 अप्रैल को झारखंड बंद की तारीख को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड बंद की तिथि में गुड फ्राइडे त्योहार के कारण बदलाव किया गया है. साथ ही कहा कि भाजपा ‘सर्व पंथ, सम भाव’ पर चलने वाली पार्टी है. इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती.

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. वहीं राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी है. राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर देरी से कार्रवाई करती है. 24 मार्च को हजारीबाग जिले में जो हुआ वह किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं है. कहा कि राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण समुदाय विशेष के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है.

 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 3 तारीख को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी. वहीं, 9 अप्रैल को झारखंड सरकार से विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड को बंद कराएगी. कहा कि अब झारखंड में अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है, इसलिए बंद के माध्यम से जनता सड़कों पर उतरेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही