Search

 
 
 

धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव, आज शाम 06:30 बजे होगी रवाना

धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (वाया रांची) के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. हालांकि यह बदलाव सिर्फ आज के लिए किया गया है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के समय में फेरबदल करने का निर्णय लिया है.
 
ट्रेन

Ranchi :   धनबा-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (वाया रांची) के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. हालांकि यह बदलाव सिर्फ आज के लिए किया गया है. लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के समय में फेरबदल करने का निर्णय लिया है.

 

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय 16:00 बजे (4 बजे) के स्थान पर अब 18:30 (6.30 बजे) बजे धनबाद से रवाना होगी. यानी ट्रेन अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चलेगी.

 

रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद प्रकट किया है. साथ ही सभी यात्रियों को आधिकारिक समय सारिणी देखकर स्टेशन पहुंचने की अपील की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही