Search

 
 
 

झारखंड में बदलाव: बैलेट पेपर से होंगे नगर निकाय चुनाव!

झारखंड में पहली बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के चलते यह अहम फैसला लिया है.
 

Ranchi : झारखंड में पहली बार नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के चलते यह अहम फैसला लिया है.

 

जानकारी के अनुसार दिसंबर-जनवरी में चुनाव होने हैं. इसके लिए तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. बताते चलें कि राज्य के 49 नगर निकायों में चुनाव होना है. जिसमें 9 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत शामिल हैं.

 

क्यों बैलेट पेपर से जरिए होगा चुनाव

•    ईवीएम बनाने वाली कंपनी ने नए ईवीएम के लिए 1 साल का समय मांगा.

•    पुराने ईवीएम की आयु समाप्त, दूसरे राज्यों ने भी ईवीएम देने से इनकार किया.

 

क्यों बैलेट पेपर को चुना गया

•    अलग रंग: अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य के लिए अलग रंग के बैलेट पेपर.

•    दो बैलेट पेपर: मतदाताओं को दो पेपर मिलेंगे, अलग बॉक्स में डालने होंगे.

•    बैलेट बॉक्स: पर्याप्त संख्या में उपलब्ध, रंगाई-पुताई का काम जारी.

•    रांची में स्थानीय स्तर पर छपाई होगी (पहले कोलकाता में छपते थे).

•    प्रिंटिंग प्रेस के चयन की प्रक्रिया शुरू.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही