Search

 
 
 

धनबादः JMM संगठन में बदलाव, धनबाद महानगर समिति के सचिव बने बंटी सिंह

Ranchi News : बंटी सिंह को धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए सचिव मनोनीत किया गया है. वहीं, अबु तारिक को महानगर समिति का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा

Dhanbad News : झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने धनबाद महानगर समिति में सांगठनिक फेरबदल करते हुए बंटी सिंह को सचिव और अबु तारिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

बंटी सिंह को धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए सचिव मनोनीत किया गया है. वहीं, अबु तारिक को महानगर समिति का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

 

यह निर्णय धनबाद महानगर समिति की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है. महानगर समिति का संबंधित पत्र 20 अगस्त 2026 को जारी हुआ था.

 

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने उम्मीद जताई गई है कि दोनों पदाधिकारी अपनी संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का उपयोग करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे. साथ ही, पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और मधुर संबंध बनाए रखेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही