Search

 
 
 

JSSC भर्ती नियमों में बदलाव, कुछ पदों के विशेष प्रावधान हटाए गए

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 से संबंधित आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 से संबंधित आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग ने परीक्षा, शामिल पदों तथा ऑनलाइन आवेदन से संबंधित प्रावधानों में संशोधन की घोषणा की है.

 


परीक्षा के अंतर्गत शामिल कुछ पदों के लिए पहले निर्धारित विशेष प्रावधानों को विज्ञापन से हटा दिया गया है. इनमें सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, निरीक्षक, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा कनीय वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची शामिल हैं.

 


आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन पदों से संबंधित विवरणिका की कंडिका 3 में क्रम संख्या 02, 03 एवं 08 के अंतर्गत अंकित विशेष प्रावधान अब लागू नहीं होंगे और उन्हें विज्ञापन से विलोपित किया जाता है.

 


यह आवश्यक सूचना 08 जून 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन या परीक्षा प्रक्रिया से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अद्यतन सूचना अवश्य देख लें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही