Search

 
 
 

JSSC विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 22 से 24 जून तक, 17 जून से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया जाएगा.

 

परीक्षा रांची मुख्यालय स्थित CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर SMS और Mail के माध्यम से भेजी जाएगी.

 

अभ्यर्थी 17 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन में दर्ज ई-मेल/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि (DDMMYY) के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे.

 

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं.

 

साथ ही आयोग ने चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी गोपनीयता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुचित साधनों के प्रयोग से दूर रहें. दोषी पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही