Search

 
 
 

Ranchi News: जतरा महोत्सव को लेकर 14 नवंबर को कांके रूट में बदलाव, कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री

Ranchi News: यातायात पुलिस के अनुसार, कांके रिंग रोड से शहर के अंदर आने वाले वाहन बोड़ेया रोड, अंतु चौक और करमटोली चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं राम मंदिर चौक, रातू चौक और मोरहाबादी मैदान से कांके रिंग रोड की ओर जाने वाले चारपहिया वाहन करमटोली चौक, अंतु चौक और बोड़ेया रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
 
कांके रोड
  • दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक थ्री व्हिलर वाहनों की नो एंट्री

Ranchi News: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मिसिर गोंदा के जतरा टांड़ में 14 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले पारंपरिक बारह पहड़ा जतरा पूजा महोत्सव को लेकर रांची यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक सभी प्रकार के ऑटो, टोटो और छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. आवश्यकतानुसार चारपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जा सकता है. आपातकालीन सेवा के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

यातायात पुलिस के अनुसार, कांके रिंग रोड से शहर के अंदर आने वाले वाहन बोड़ेया रोड, अंतु चौक और करमटोली चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. वहीं राम मंदिर चौक, रातू चौक और मोरहाबादी मैदान से कांके रिंग रोड की ओर जाने वाले चारपहिया वाहन करमटोली चौक, अंतु चौक और बोड़ेया रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों को डायवर्ट या रोका जा सकता है.

 

रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन पार्क न करें, ताकि जतरा पूजा महोत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही