Search

 
 
 

Karan Aujla के कॉन्सर्ट में बवाल, फैंस के बीच जमकर चले घूंसे

पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ को लेकर चर्चा में हैं. 12 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, जहां वेन्यू के बाहर हुई झड़प से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 

Lagatar desk : पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ को लेकर चर्चा में हैं. 12 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट आयोजित हुआ, जहां वेन्यू के बाहर हुई झड़प से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झड़प रेसकोर्स परिसर के बाहर पार्किंग एरिया के पास हुई. कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे पर घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं.

 

घटना के बाद कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. फिलहाल किसी के घायल होने या आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है.

 

 

इस घटना के बावजूद कॉन्सर्ट बिना किसी रुकावट के जारी रहा. करण औजला ने मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी और ‘तौबा तौबा’, ‘बॉयफ्रेंड’ और ‘ऑन टॉप’ जैसे अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया.

 

गौरतलब है कि इससे पहले 3 मार्च को एमएमआरडीए ग्राउंड्स में हुए औजला के कॉन्सर्ट की खराब मैनेजमेंट और भीड़भाड़ को लेकर आलोचना हुई थी. कई लोगों ने अव्यवस्था, अत्यधिक भीड़ और गर्मी के कारण बेहोशी जैसी घटनाओं की शिकायत की थी.

 

इसी को ध्यान में रखते हुए ‘मुंबई 2.0’ शो के लिए आयोजकों ने फ्री टिकट देकर दर्शकों का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश की. इस बार इवेंट मैनेजमेंट को लेकर काफी बेहतर प्रतिक्रिया सामने आई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही