Search

 
 
 

‘बॉर्डर 3’ का काउंटडाउन शुरू, सनी देओल फिर दिखाएंगे दमदार अंदाज़

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2 के सफलता के बाद मेकर्स 'बॉर्डर 3’ पर काम शुरू करने जा रहे है. प्रोड्यूसर निधि दत्ता इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाएंगे
 

Lagatar desk : सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2 के सफलता के बाद मेकर्स 'बॉर्डर 3’ पर काम शुरू करने जा रहे है. प्रोड्यूसर निधि दत्ता इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाएंगे . जिसमे एक बार फिर सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और अपनी देशभक्ति वाली छवि को आगे बढ़ाएंगे .

 

वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी . भारत में इस फिल्म ने लगभग 329 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

 


बड़े स्तर पर होगी ‘बॉर्डर 3’ की प्लानिंग

बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 3’ को साल 2027 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा रहा है. इस फिल्म में सनी देओल के किरदार को पहले से भी ज्यादा दमदार और प्रभावशाली बनाने की तैयारी है.साथ ही, सनी देओल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ में भगवान हनुमान के किरदार में भी नजर आएंगे, जिससे उनकी एक अलग और नई छवि सामने आएगी.

 

भारतीय वायुसेना और नई फ्रेंचाइजी पर भी काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेपी फिल्म्स भारतीय वायुसेना पर आधारित एक नई फिल्म की भी तैयारी कर रहा है. इसके अलावा, स्टूडियो एक बड़े बजट की फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर भी काम शुरू कर चुका है, जो उनके लिए एक नया कदम होगा.

 

इस नए प्रोजेक्ट की कहानी और लेखन में निधि दत्ता खुद शामिल हैं और इसकी शूटिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी. खबर यह भी है कि इस फिल्म में सनी देओल एक खास कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.

 

जल्द होगी ‘बॉर्डर 3’ की आधिकारिक घोषणा

निधि दत्ता, जिन्होंने ‘पलटन’ और ‘घुड़चढ़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया है, अब ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 3’ की आधिकारिक कास्टिंग की घोषणा आने वाले कुछ महीनों में की जा सकती है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही