Search

 
 
 

धनबाद : हार्ट मरीजों के लिए राहत भरी खबर, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी OPD शुरू...

जिले के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है. अब आप महंगे निजी अस्पतालों की जगह सरकारी स्तर पर ही हृदय रोग का इलाज करा सकेगा. यहां सरायढेला स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) ओपीडी सेवा की शुरुआत कर दी गई है, जिससे आम लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.
 
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

Dhanbad :   जिले के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है. अब आप महंगे निजी अस्पतालों की जगह सरकारी स्तर पर ही हृदय रोग का इलाज करा सकेगा. यहां सरायढेला स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) ओपीडी सेवा की शुरुआत कर दी गई है, जिससे आम लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.

 

मंगलवार से शुरू हुई इस सेवा के पहले दिन मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही. लेकिन अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि जैसे-जैसे लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचेगी, मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी. यह पहल विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगी, जो आर्थिक कारणों से निजी अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं.

 

Uploaded Image

कैंसर और अन्य यूनिट भी शुरू करने की तैयारी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल सप्ताह में तीन दिन कार्डियोलॉजी ओपीडी संचालित की जाएगी. सोमवार और बुधवार को डॉ. अद्वैत आकाश मरीजों का उपचार करेंगे और शुक्रवार को डॉ. सूरज चौहान अपनी सेवाएं देंगे. अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलने की उम्मीद है.

 

इसके अलावा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी लगातार किया जा रहा है. गुरुवार से ऑन्कोलॉजी (कैंसर) ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिससे कैंसर मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी. वहीं गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू, कैथलैब और डायलिसिस यूनिट शुरू करने की दिशा में भी काम तेजी से चल रहा है.

 

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अद्वैत आकाश ने बताया कि हृदय रोग से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. छाती में दर्द, बाएं हाथ में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन का असामान्य होना जैसे संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

 

उन्होंने खासतौर पर धूम्रपान करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी, क्योंकि उनमें हृदय रोग का खतरा अधिक होता है. उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के शुरू होने से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा.

 

साथ ही इससे निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही