Search

 
 
 

ट्रेजरी फर्जी निकासी : CID को आज सरकारी आदेश की कॉपी मिलने की संभावना, फिर जांच होगी शुरू

बोकारो और हजारीबाग में ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले की जांच को लेकर अभी तक सीआईडी की औपचारिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है. सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा जारी जांच संबंधी आदेश की प्रति सोमवार देर शाम तक सीआईडी मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुई थी.
 
  • सरकारी की आदेश की कॉपी देर शाम तक सीआईडी को नहीं मिली
  • आज आदेश कॉपी मिलने की संभावना
  • फिर तेज होगी सीआईडी जांच

Ranchi :   बोकारो और हजारीबाग में ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले की जांच को लेकर अभी तक सीआईडी की औपचारिक कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है. सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा जारी जांच संबंधी आदेश की प्रति सोमवार देर शाम तक सीआईडी मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुई थी.

 

बताया जा रहा है कि आदेश की कॉपी नहीं मिलने के कारण सीआईडी स्तर पर जांच प्रक्रिया लंबित है. हालांकि विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है और आदेश मिलते ही टीम को सक्रिय करने की योजना है.

 

सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को सरकार का आदेश सीआईडी को मिल जाने की संभावना है. आदेश प्राप्त होते ही मामले में जांच तेज कर दी जाएगी और संबंधित जिलों से दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

 

गौरतलब है कि बोकारो और हजारीबाग में पुलिस विभाग के अकाउंट सेक्शन से अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद जांच की मांग तेज हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने सीआईडी जांच का निर्णय लिया है.

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही