Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग ट्रेजरी से 15 करोड़ अधिक की अवैध निकासी, गिरफ्तार तीन सिपाही भेजे गए जेल

हजारीबाग ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी मामले में पुलिस ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन पर पिछले करीब आठ वर्षों में दो बैंक खातों के माध्यम से 15 से अधिक करोड़ रुपये के गबन का आरोप है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : हजारीबाग ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी मामले में पुलिस ने तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन पर पिछले करीब आठ वर्षों में दो बैंक खातों के माध्यम से 15 से अधिक करोड़ रुपये के गबन का आरोप है.

 

बता दें कि वित्त विभाग के डेटा विश्लेषण में संदिग्ध लेन-देन सामने आने के बाद जांच शुरू की गई थी. जांच में पता चला कि अस्थायी पे-आईडी बनाकर सरकारी राशि की अवैध निकासी की गई और रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई.

 

जांच के बाद 21 संदिग्ध बैंक खाते, जिसमें करीब 1.60 करोड़ रुपये थे, को फ्रीज कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है. 

पहले आपने पढ़ा...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही