Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर टोल प्लाजा पर कर्मियों और लोगों के बीच मारपीट, कई घायल, FIR दर्ज

राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की देर रात मारपीट हुई है. बताया जाता है कि टोल प्लाजा कर्मी और वहां से गुजर रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की देर रात मारपीट हुई है. बताया जाता है कि टोल प्लाजा कर्मी और वहां से गुजर रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. 

 

मारपीट की इस घटना में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मांडर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की.

 

मांडर थाना की पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही