Search

 
 
 

सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हंगामा, स्टेज पर चढ़ा छात्र ,सिंगर ने बीच में छोड़ा शो

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में हुआ एक कॉन्सर्ट उस वक्त अचानक रुक गया, जब एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया. यह घटना 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुई
 

Lagatar desk : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद में हुआ एक कॉन्सर्ट उस वक्त अचानक रुक गया, जब एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया. यह घटना 3 अप्रैल को राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के दौरान एक छात्र अचानक स्टेज पर पहुंचकर सुनंदा शर्मा की ओर बढ़ता है. इस घटना से सिंगर घबरा जाती हैं और माइक पर चीख पड़ती हैं. तुरंत सुरक्षा कर्मी हरकत में आते हैं और छात्र को स्टेज से हटा देते हैं.

 

 

 

घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने परफॉर्मेंस रोक दी और मंच छोड़कर चली गईं. दर्शकों की बार-बार गुजारिश के बावजूद उन्होंने शो दोबारा शुरू नहीं किया, जिसके चलते कार्यक्रम बीच में ही स्थगित करना पड़ा.

सिंगर ने जारी किया बयान

घटना के अगले दिन सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा,कॉन्सर्ट के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर आ गया, जिससे सभी घबरा गए. सुरक्षा कारणों से हमें तुरंत वहां से जाना पड़ा.

 

हालांकि, सिंगर ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया है कि छात्र को माफ कर दिया जाए.सुनंदा ने अपने संदेश में कहा -कभी-कभी लोग प्यार जताने में गलती कर बैठते हैं. मुझे नहीं लगता कि उसकी कोई गलत मंशा थी, लेकिन तरीका गलत था. मैं सभी से अपील करती हूं कि उसे माफ कर दें.

 

 

कौन हैं सुनंदा शर्मा

30 जनवरी 1992 को जन्मीं सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘बिल्ली अख’ गाने से लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा वह फिल्म सज्जन सिंह रंगरूट में भी नजर आ चुकी हैं और ‘तेरे नाल नचना’ जैसे गानों से बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही