Search

 
 
 

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से, बदरीनाथ-केदारनाथ सहित अन्य मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक

वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जायेगी.  केदारनाथ के कपाट 22अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे. 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गया है.
 
  • केदारनाथ के कपाट 22 और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
  • मंदिर परिसर और गर्भ ग्रह में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
  • 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गया है.

Dehradun :  चारधाम यात्रा को लेकर एक अहम खबर आयी है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर सहित  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

 

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज मंगलवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में यह जानकारी दी.  

 

जान लें कि  वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल(अक्षय तृतीया) को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जायेगी.  केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे. 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गया है.

 

यात्रा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से यमुनोत्री से शुरू होता है, यात्रा का समापन  गंगोत्री, केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ में होता है. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर और गर्भ ग्रह में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.  

 

इस संबंध में एसओपी तैयार की जा रही है. जान लें कि कुछ दिन पूर्व  आयोजित समिति की बैठक में बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों सर्वसम्मति से पारित किये गये थे.  

  ! 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही