Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द्रौपदी मुर्मू  का धार्मिक प्रवास 19 से, प्रेमानंद महाराज के साथ सत्संग, गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक अहम खबर आयी है राष्ट्रपति 19 मार्च को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश जा रही हैं. 19 मार्च, गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगी. यहां रामलला के दर्शन करेंगी. आरती में शामिल होंगी.
Advertisement
Advertisement
  • राष्ट्रपति नीम करौली बाबा की समाधि पर मत्था टेकेंगी.
  • 20 मार्च को राष्ट्रपति श्री हित राधा केली कुंज जायेंगी.
  • यात्रा के अंतिम दिन  21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन पहुंचेंगी.

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक अहम खबर आयी है राष्ट्रपति 19 मार्च को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश जा रही हैं. 19 मार्च, गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगी. यहां रामलला के दर्शन करेंगी. आरती में शामिल होंगी.

 

अयोध्या से रवाना होकर वे मथुरा पहुंचेंगी. यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा वृंदावन जायेंगी. जानकारी के अनुसार यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री उनका स्वागत करेंगे. दूसरे दिन 20 मार्च को राष्ट्रपति श्री हित राधा केली कुंज जायेंगी.

 

खबर है कि यहां द्रौपदी मुर्मू  सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के साथ सत्संग करेंगी.  इसके अलावा राष्ट्रपति नीम करौली बाबा की समाधि पर मत्था टेकेंगी. इसके बाद वे उड़िया बाबा आश्रम व दावानल कुंड का भ्रमण करेंगी.  

 

जानकारी दी गयी है कि राष्ट्रपति वात्सल्य ग्राम पहुंच कर  दीदी मां ऋतम्भरा के सेवा कार्यों का जायजा लेंगी. राष्ट्रपति यहां रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए नये बने ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी.

 

यात्रा के अंतिम दिन  21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन पहुंचेंगी. यहां दानघाटी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेगी. साथ ही राष्ट्रपति ई-कार्ट के माध्यम से गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा करेंगी. परिक्रमा के बाद वह गोवर्धन से वापस दिल्ली रवाना होंगी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही