Ranchi News : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में हुई कथित अनियमितता, पैसे के लेनदेन मामले में सीआईडी ने पूरक आरोप पत्र सीआईडी की विशेष कोर्ट में दायर की है. इस चार्जशीट में बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार समेत कुल 10 आरोपियों को नामजद किया गया है. इससे पहले जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था.
इसे भी पढ़ें...
जिनके खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया गया उनमें सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य बुद्धेश्वर भगत, रमेश कुमार, अभ्यर्थी उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा एवं मनोज कुमार, बिचौलिया धर्मेंद्र कुमार, परीक्षा गड़बड़ी में शामिल रक्षक सिंह, बिचौलिया अरुण कुमार, दलाल ब्रज कुमार राम और उमेश कुमार शामिल हैं.
इस मामले में जांच एजेंसी अब तक कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. सीआईडी ने आरोपियों के खिलाफ पैसे के साठ-गांठ से परीक्षा को प्रभावित करने की बात बतायी है. इसके अलावा जांच एजेंसी को डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन के सबूत भी मिले हैं. जांच एजेंसी को पता चला है कि परीक्षा में कई अभ्यर्थियों से सेटिंग कर पास कराने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गयी है. साथ ही ओएमआर शीट में हेरफेर करने, अन्य उम्मीदवारों को इस आपराधिक सिंडिकेट से जोड़ने में भूमिका निभाने, गोपनीय दस्तावेजों तक अवैध पहुंच बनाने, आदि आरोप लगाए गए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

