Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़गाईं जमीन फर्जीवाड़ा केस में अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों पर हुआ आरोप गठन

बड़गाईं की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हुआ. पीएमएलए की विशेष अदालत ने इन्हें उनके खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया, जिससे आरोपियों ने इनकार किया. कोर्ट ने शेष बचे आरोपियों के आरोप गठन के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.
Advertisement
Advertisement
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • शेष बचे आरोपियों पर आरोप गठन 11 अगस्त को

Ranchi: बड़गाईं की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हुआ. पीएमएलए की विशेष अदालत ने इन्हें उनके खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया, जिससे आरोपियों ने इनकार किया. कोर्ट ने शेष बचे 3 आरोपियों के आरोप गठन के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

 

इसे भी पढ़ें -

यह बता दें कि मामले में आरोपियों में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि शामिल हैं. पिछली सुनवाई में पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था. 


उल्लेखनीय है कि उक्त कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. वहीं ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही