Search

 
 
 

बड़गाईं जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप  गठित

मंगलवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया गया, जिसे उन्होंने अस्वीकार किया. इसके बाद कोर्ट ने विनोद कुमार सिंह पर आरोप गठित किया. पूर्व में मामले में पूर्व में अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हो चुका है.
 
आर्किटेक्ट विनोद सिंह (फाइल फोटो)
  • - अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों पर पूर्व में हो चुका है आरोप गठन

Ranchi:  बड़गाईं की 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह पर आरोप गठन किया गया है. मामले में अब दो आरोपियों पर आरोप गठन होना बचा है. 

 

मंगलवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया गया, जिसे उन्होंने अस्वीकार किया. इसके बाद कोर्ट ने विनोद कुमार सिंह पर आरोप गठित किया. अन्य दो आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

 

पूर्व में मामले में पूर्व में अंतू तिर्की समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन हो चुका है. 

 

बता दें कि मामले में आरोपियों में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरशाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और  मोहम्मद इरशाद आदि शामिल हैं.

 

उल्लेखनीय है कि उक्त कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. वहीं ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही