Search

 
 
 

चतरा : 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. इंद्रजीत कुमार के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 
  • 8 अप्रैल को ट्यूशन गया पर लौटा नहीं
  • 8 अप्रैल से गायब छात्र का नहीं मिला सुराग
  • परिजनों में मचा हड़कंप..!
  • प्रशासन से खोजबीन की गुहार..!

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. इंद्रजीत कुमार के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार, खजूरिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार बीते 8 अप्रैल को जजलों बाजार ट्यूशन पढ़ने गया था. लेकिन वह घर नहीं लौटा.  परिजनों ने काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

 

Uploaded Image

इसके बाद इंद्रजीत के पिता संजय ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई है. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है.साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने बताया कि इंद्रजीत ने दूसरे रास्ते से घर जाने की बात कही थी, जिसके बाद वह उनसे अलग हो गया और फिर लापता हो गया.

 

 

Uploaded Image

 

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है. हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं और हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही छात्र को सुरक्षित बरामद करने का भरोसा दिलाया है.वहीं, बेटे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.  परिजनों ने प्रशासन से  बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही