Search

 
 
 

चतराः बुलडोजर एक्शन ने बदली सिमरिया की तस्वीर, सीओ बोले- अतिक्रमणकारी बख्शे नहीं जाएंगे

सीओ गौरव कुमार राय के नेतृत्व में टीम सोहर कला डेला बागी गांव पहुंची. यहां बुलडोजर चलवाकर गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. जेसीबी मशीन से सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया.
 
अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ व अन्य.

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया अंचल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चल रहा है. सीओ गौरव कुमार राय के नेतृत्व में टीम सोहर कला डेला बागी गांव पहुंची. यहां बुलडोजर चलवाकर गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. जेसीबी मशीन से सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया.


इस कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. ग्रामीणों की शिकायत पर ही टीम पहुंची थी. इस दौरान खाता नंबर 82, प्लॉट 485 पर अवैध रूप से बनाए जा रहे घर व शौचालय को तोड़ दिया गया. इस पहल से गांव की मुख्य सड़क अब साफ-सुथरी और सुगम हो गई है. ग्रामीणों ने सीओ की इस कार्रवाई की सराहना की.

 


सीओ गौरव कुमार राय ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बकचौमा मौजा की 55 एकड़ भूमि को भी जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना है. वहां भविष्य में जेल सहित कई सरकारी भवन बनेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही