Search

 
 
 

पर्यटन सचिव ने रजरप्पा मंदिर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पर्यटन सचिव मुकेश कुमार गुरुवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया. मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया.
 
मंदिर परिसर का जायजा लेते पर्यटन सचिव व अन्य.

Ramgarh : झारखंड सरकार के पर्यटन सचिव मुकेश कुमार गुरुवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया. मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

सचिव ने मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज समेत जिला स्तरीय अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मंदिर के सौंदर्याकरण, आधारभूत संरचना का विकास, बजट आकलन व चरणबद्ध कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर आवागमन, कतार प्रबंधन व अन्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया.

 

 

बैठक के बाद सचिव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित कार्यस्थलों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के दौरान मंदिर की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखा जाए. मौके पर जेटीडीसी के प्रबंध निदेशक, डीडीसी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही