Search

 
 
 

रामगढ़ः पतरातू में जमीन विवाद पर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क जाम, टायर जला किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद कुछ आवासों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. स्थिति तब और बिगड़ गई जब लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध शुरू कर दिया.
 
टायर जलाकर सड़क जाम करते ग्रामीण.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के हेसला स्थित पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई. 222.26 एकड़ जमीन जियाडा को हस्तांतरित करने और उसमें से 40 एकड़ जमीन निजी कंपनी वरुण बेवरेज को आवंटित करने के फैसले के विरोध में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

 

प्रशासन की टीम पुलिस के साथ आवंटित जमीन की जद में आ रहे आवासों को खाली कराने पहुंचा, तो ग्रामीण सड़क पर उतर आए. सैकड़ो लोग पटेल चौक पर जमा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. सीओ के साथ वार्ता में ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपने घर खाली नहीं करेंगे. बातचीत विफल होने के बाद लोगों ने पतरातू-रांची मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

 

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद कुछ आवासों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है. स्थिति तब और बिगड़ गई जब लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

 


जानकारी के अनुसार, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने बीच-बीच में हल्का बल प्रयोग भी किया. फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है. प्रशासन अलर्ट मोड में है. समाचार लिखे जाने तक विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही