Search

खुलासा: हजारीबाग पुलिस अकाउंट सेक्शन से 27 करोड़ की फर्जी निकासी, सिपाहियों की पत्नियां समेत 5 गिरफ्तार

Hazaribgah : हजारीबाग पुलिस कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से 5 से बढ़कर 27 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी निकासी हुई है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गड़बड़ी पिछले लगभग 14 वर्षों से सुनियोजित तरीके से की जा रही थी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही शंभू कुमार, रजनीश कुमार और धीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके बाद जांच के दौरान शंभू और रजनीश कुमार की पत्नी काजल कुमारी और खुशबू कुमारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा फर्जी बिलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए जाते थे. विशेष रूप से शंभू कुमार के खाते में बड़ी राशि भेजे जाने के साक्ष्य मिले हैं. पूरे नेटवर्क को लंबे समय से व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि संबंधित सिपाही कई वर्षों से पुलिस कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में ही पदस्थापित थे, जिससे उन्हें वित्तीय प्रक्रिया की पूरी जानकारी थी.

 

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि अवैध निकासी से अर्जित धन से आरोपियों ने लग्जरी गाड़ियां जैसे इनोवा और फॉर्च्यूनर मेंटेन की थीं. इससे पहले भी इन सिपाहियों पर जांच हुई थी, उस समय उन्होंने संपत्ति बेचकर वाहन खरीदने की बात कही थी.

 

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अब तक आपने पढ़ा...

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//