Search

 
 
 

चतरा : अशोका गोलांबर के पास अपराधियों ने की गोलीबारी, ट्रक चालक घायल

जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अशोका गोलांबर के पास गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे इलाके में दहशत फैला गई है.
 

Chatra :  जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अशोका गोलांबर के पास गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे इलाके में दहशत फैला गई है. 

 

गोलीबारी की इस घटना में ट्रक मालिक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं. घायल की पहचान बेती गांव निवासी बासुदेव गंझु (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

 

 

बताया जा रहा है कि अपराधी मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं. एक गोली ट्रक चालक को लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद आपराधी मौके से फरार हो गए.

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को बचरा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही